{"_id":"6b031763cf0788a80006b70e","slug":"woman-thrown-into-a-drain-while-still-alive-a-stone-had-been-tied-to-her-body-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या के मामले में खुलासा: महिला को जिंदा ही नाले में फेंका गया था, शरीर से बांधा था पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या के मामले में खुलासा: महिला को जिंदा ही नाले में फेंका गया था, शरीर से बांधा था पत्थर
Sun, 22 Nov 2026 09:56 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 22 Nov 2026 09:56 PM IST
सार
14 नवंबर को समयपुर नाले में मिली अज्ञात महिला को जिंदा फेंका गया था। पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई। पुलिस महिला की पहचान और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
समयपुर नाले में महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम और डायटम टेस्ट से पुष्टि हुई है कि महिला को जिंदा ही नाले में फेंका गया था और उसकी मौत पानी में डूबने से हुई।
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने महिला को बेहोशी की हालत में मृत समझ लिया होगा। उन्होंने उसके शरीर पर पत्थर बांधकर नाले में फेंक दिया। इसका उद्देश्य था कि शव फूलकर ऊपर न आ सके। अपराध शाखा, डीएलएफ की टीम इस मामले की जांच कर रही है। अपराध शाखा प्रभारी प्रशांत की टीम महिला की पहचान कराने के साथ हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटा रही है। हालांकि, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान डायटम टेस्ट भी करवाया गया था। इससे पता चला कि नाले में फेंके जाने के समय महिला जिंदा थी।
विज्ञापन
पुलिस महिला की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सेक्टर-58, मुजेसर, सारन और डबुआ थाना क्षेत्र से लापता हुई महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके अतिरिक्त, जिले के अन्य थानों और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से लापता महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है। अज्ञात महिला का शव 14 नवंबर को सेक्टर-58 क्षेत्र के समयपुर नाले में मिला था। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
