फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman raped after entering her house, FIR registered

Faridabad News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

Wed, 10 Dec 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Woman raped after entering her house, FIR registered
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

- सारन थाना में दर्ज की गई एफआईआर
- पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना इलाके के नंगला एंक्लेव में रहने वाली महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने दुष्कर्म का आरोप पास के इलाके में रहने वाले युवक धर्मेंद्र पर लगाया है। सारन थाना पुलिस ने दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।


पीड़िता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ये वारदात रविवार 7 दिसंबर की रात की है। महिला के अनुसार वो अपने पति के साथ घर में सो रही थी। देर रात लगभग 12 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया तो पति ने उसे जाकर देखने को कहा। महिला गई और गेट खोला तो पास के इलाके में रहने वाला धर्मेंद्र गेट पर था। महिला के दरवाजा खोलते ही आरोपी ने उसे पकड़ा और दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार उसने बचने का प्रयास किया और पति को आवाज भी लगाई, लेकिन शायद नींद में होने के चलते पति सुन नहीं पाए। दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से भाग गया। बाद में महिला ने पति को नींद से जगाकर इस बारे में बताया। महिला थाने शिकायत लेकर गई और कुछ देर बाद कार्रवाई न करने को लिखकर दिया।
विज्ञापन

बाद में महिला फिर से थाने गई और एफआईआर के लिए शिकायत दी। इस पर सारन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं एफआईआर दर्ज करने में देरी करने के कारण सारन थाना की एक महिला व पुरुष पुलिसकर्मी को आला अधिकारियों ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
----सोनू यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed