फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman made to sign blank papers under the pretext of bail; land sold off.

Faridabad News: जमानत के नाम पर महिला से खाली कागजों पर करवाया हस्ताक्षर, बेची जमीन

Wed, 15 Jul 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman made to sign blank papers under the pretext of bail; land sold off.
डीसीपी से लगाई न्याय की गुहार, फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर जमीन बेचने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 निवासी बुजुर्ग महिला ने अपने भतीजे पर धोखाधड़ी कर फर्जी एग्रीमेंट के आधार पर गांव की जमीन बेचने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बल्लभगढ़ को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सेक्टर-3 निवासी भगवती ने बताया कि करीब पांच-छह वर्ष पहले उसका भतीजा भुवनेश कुमार अवैध प्लॉटिंग के मामले में जमानत कराने का बहाना बनाकर उससे खाली कागजों और रसीदों पर हस्ताक्षर करवाकर ले गया था। उसने विश्वास दिलाया था कि इन दस्तावेज की आवश्यकता केवल जमानत प्रक्रिया के लिए है। बाद में वह जमानत कराने की बात टालता रहा।
विज्ञापन


महिला के अनुसार दिसंबर 2024 में उसे पता चला कि गांव स्थित उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने चहारदीवारी कर कब्जा कर लिया है। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने यह जमीन भुवनेश कुमार से खरीदी है। जब महिला ने थाने में शिकायत की तो जांच के दौरान एग्रीमेंट की प्रति मिली। बुजुर्ग का आरोप है कि वह कभी तहसील या नोटरी के समक्ष एग्रीमेंट करने नहीं गई और उसके हस्ताक्षरों का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। उसने एग्रीमेंट की सत्यता, गवाहों, भुगतान और संबंधित दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। डीसीपी कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच सेक्टर-3 पुलिस चौकी को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed