फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman injured after being hit by city bus service

सिटी बस सेवा की चपेट में आने से महिला घायल

Fri, 06 May 2022 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Woman injured after being hit by city bus service
बल्लभगढ़। मंझावली रूट नंबर 909 बस की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बस ता पहिया महिला के पैर के ऊपर से गुजर गया। उसे बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। थाना चांदपुर पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मंझावली से चालक लेकर रवि वापस डिपो आ रहा था। बस सुबह के करीब 7: 20 बजे गांव लहंडोला पहुंची। चालक ने सवारियों को बैठाने के बाद बस का आगे का गेट बंद कर दिया था, वहीं पीछे का गेट खुला हुआ था। पीछे वाले गेट से गांव लहंडोला की शीला चढ़ने की कोशिश कर रही थी लेकिन पैर फिसल गया, जिससे गिर गई और बस का पहिया पैर के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद गांव के लोगों ने बस को रोका लिया और चालक से मारपीट की। चौकी प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि महिला को दिल्ली रेफर किया गया था। दिल्ली में बेड नहीं मिलने की वजह से महिला को एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed