Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman injured after being hit by a motorcycle; admitted to AIIMS

Faridabad News: बाइक की टक्कर से महिला घायल, एम्स में भर्ती

Tue, 03 Nov 2026 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman injured after being hit by a motorcycle; admitted to AIIMS
फरीदाबाद। बदरपुर-पल्ला बाईपास पर तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

यह घटना 29 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे हुई जब गीता देवी सब्जी मंडी से घर लौट रही थीं। अनंगपुर डेरी निवासी उनके बेटे मिथलेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि सीएनजी पंप के पास सड़क पार करते समय पल्ला की ओर से आई बाइक ने उनकी मां को टक्कर मारी। टक्कर के बाद गीता देवी डिवाइडर से टकराकर गिरीं और उनका सिर सड़क पर पड़े पत्थर से टकरा गया। मिथलेश कुमार 10 से 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर मां को एम्स पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सराय ख्वाजा थाना ने दो नवंबर को बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था और बाइक की हेडलाइट भी बंद थी। प्रत्यक्षदर्शियों को बाइक सवार नशे की हालत में भी प्रतीत हो रहे थे। मिथलेश कुमार के पास बाइक और सवारों की फोटो व वीडियो भी मौजूद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed