फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman, her son, and her son-in-law assaulted in court; FIR registered against three lawyers

Faridabad News: अदालत में महिला और उसके बेटे-दामाद से मारपीट, तीन वकीलों के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 18 Oct 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman, her son, and her son-in-law assaulted in court; FIR registered against three lawyers
फरीदाबाद। जिला अदालत परिसर में सुनवाई के दौरान महिला, उसके बेटे और दामाद के साथ मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सेंट्रल थाना पुलिस ने सेक्टर-15ए निवासी अनु ओहरी की शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच के बाद 16 अक्तूबर को तीन वकीलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता अनु ओहरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 सितंबर को बेटे यशविन ओहरी और दामाद रोहताश सैनी के साथ अदालत में मामले की सुनवाई के लिए गईं थीं। आरोप है कि जब वे अदालत कक्ष में प्रवेश कर रही थीं, तभी प्रमोद धनकड़, राहुल मलिक और विरेंद्र सिंह भाटी ने रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। अनु ओहरी का आरोप है कि प्रमोद धनकड़ ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिराया, थप्पड़ मारे और उनके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उनके बेटे और दामाद के साथ भी मारपीट की गई व जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पुलिस ने बीके अस्पताल में तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें उनके शरीर पर चोट और खरोंच के निशान पाए गए। पुलिस के अनुसार, तफ्तीश में छेड़छाड़ की पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन रास्ता रोककर मारपीट करने और धमकी देने के आरोप सही पाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed