फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   woman fainted during demonstration for water in faridabad

पानी मांगने आई महिला बेहोश, 200 घरों के लोग झेल रहे यही समस्या

Thu, 05 May 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
woman fainted during demonstration for water in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

पेयजल समस्या को लेकर बुधवार को  वॉर्ड नंबर 9 स्थित डबुआ कॉलोनी की महिलाओं ने तीसरी बार निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने संयुक्त आयुक्त आशिमा सांगवान से मुलाकात कर नया ट्यूबवेल लगवाने की मांग की।

विज्ञापन


इसी दौरान ही एक महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में महिला को उठाकर कुर्सी पर बैठाया गया। करीब पांच मिनट बाद उसे होश आया। तब जाकर महिलाओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


डबुआ कॉलोनी निवासी  दीपक, हेमंत, हिमांशू, गुलाम, कृष्णा व पायल आदि का कहना था कि उनके क्षेत्र में कई महीनों से पानी की समस्या बनी हुई है। इसके पहले दो बार निगम मुख्यालय पर पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं। हर बार अधिकारी आश्वासन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि निगम अधिकारियों ने नया ट्यूबवेल लगाने की बात कही थी लेकिन आज तक नये ट्यूबवेल को लगाने का काम शुरू नहीं किया गया है। लगभग 200 घरों के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।

धूप तेज होने के कारण बेहोश हुई महिला

woman fainted during demonstration for water in faridabad

बुधवार को उन्हें तीसरी बार प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान धूप तेज होने के कारण एक महिला गिरकर बेहोश हो गई। उसे उठाकर कुर्सी पर बैठाया गया। मुंह पर पानी मारा।

पांच मिनट बाद उसे होश आया। इसके बाद लोगों ने संयुक्त आयुक्त से मुलाकात कर विरोध जताया। इसके बाद लोग एक्सईएन वीरेंद्र कर्दम से भी मिले जिन्होंने जल्द नया ट्यूबवेल लगाने का आश्वासन दिया।

वहीं दूसरी ओर राहुल कॉलोनी के लोगों ने भी पानी की समस्या को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर निगम अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई और पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed