फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman duped of Rs 87,200 through Facebook advertisement

Faridabad News: फेसबुक विज्ञापन के जरिये महिला से 87,200 रुपये ठगे

Fri, 24 Apr 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman duped of Rs 87,200 through Facebook advertisement
फरीदाबाद। सोशल मीडिया पर सस्ते ड्राइफ्रूट बेचने का विज्ञापन देकर जालसाजों ने सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी की महिला से 87,200 रुपये ठग लिए। जालसाजों ने महिला को लिंक भेजकर भुगतान करने को कहा। महिला ने चार बार में 21,800 रुपये भेज दिए। पीड़िता का आरोप है कि उसे झांसे में लेकर बार-बार भुगतान कराया गया। साइबर अपराध थाना सेंट्रल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 22 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पूजा भल्ला ने बताया कि 31 मार्च को उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ड्राइफ्रूट्स का ऑर्डर दिया था। इसके बाद उन्होंने दिए गए क्यूआर कोड पर 800 रुपये का भुगतान किया। अगले दिन एक अप्रैल को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने एक लिंक भेजकर कहा कि ऑर्डर की पुष्टि के लिए पेमेंट करने को कहा और रुपये ठग लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed