फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman dies after being trapped under a tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर महिला की मौत

Fri, 05 Mar 2021 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being trapped under a tractor-trolley
फरीदाबाद भड़ाना चौक के पास हुआ हादसा। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र के भड़ाना चौक पर एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी 58 वर्षीय महिला व पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पति की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नंगला एन्क्लेव भड़ाना चौक निवासी नंदकिशोर ने बताया कि उनकी पत्नी माला देवी (58) शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब घर से सामान लेने निकली थी।
ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास से गुजरी तभी सीवर के ढक्कन पर ज्यादा भार पड़ने से क्रेशर से भरी ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे माला देवी व घर से टॉफी लेने निकला पांच साल का बच्चा दब गए। आसपास के लोगों ने जल्दी से महिला और बच्चे की निकालने के प्रयास के साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed