{"_id":"68ab628bb208029c7508fa08","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-bike-in-sgm-nagar-area-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49781-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसजीएम नगर इलाके में बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसजीएम नगर इलाके में बाइक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्रूूरो
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना इलाके में सड़क किनारे पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका एसजीएम नगर निवासी 50 साल की सुनीता आंगनबाड़ी सहायिका के तौर पर काम करती थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एसजीएम नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपी बाइक सवार आदर्श कॉलोनी निवासी चिराग को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। मृतका सुनीता पटेल चौक के पास आंगनबाड़ी सेंटर पर कार्यरत थी। दोपहर के समय वो ऑफिस के काम से जा रही थी। एसजीएम नगर इलाके में सड़क पार करते समय बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने मदद करते हुए उन्हें गंभीर हालत में बीके अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और परिवार के लोग मौके पर व अस्पताल पहुंचे। मृतका के पति ब्रह्मशंकर सिंह के बयान पर एसजीएम नगर थाने में बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया।