फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman died under suspicious circumstances, two sisters were married in the same house

Faridabad News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दो बहनों की एक घर में हुई थी शादी

Tue, 24 Feb 2026 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Woman died under suspicious circumstances, two sisters were married in the same house
परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन

बल्लभगढ़। डबुआ के नवादा गांव की रहने वाली मुस्कान (23) की सोमवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में टीम जांच कर रही है।

मुस्कान की शादी 2021 में एनआईटी नंबर-1 निवासी साहिल के साथ हुई थी। मुस्कान की बड़ी बहन अंजलि की शादी भी उसी घर में साहिल के भाई विष्णु से कराई गई थी। मुस्कान के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से दोनों बहनों को दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित किया जान लगा था। सोमवार करीब 4 बजे मुस्कान के मोबाइल से उसके पति साहिल ने मायके पक्ष को सूचना दी कि मुस्कान की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनको पता चला कि मुस्कान की मौत हो चुकी है। मृतका के मामा सागर ने आरोप लगाया कि मुस्कान के साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। उनकी भांजी मुस्कान कभी पेट्रोल पंप या तो कभी निजी कंपनियों में काम कर घर का खर्च चलाने में मदद करती थी। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था और साहिल उसे परेशान करता था। परिजनों के मुताबिक मुस्कान कई बार अपनी परेशानी मायके में बता चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed