{"_id":"662fd57ac1e487b6bb047048","slug":"woman-created-ruckus-at-metro-station-under-the-influence-of-alcohol-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23906-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिला ने शराब के नशे में मेट्रो स्टेशन पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिला ने शराब के नशे में मेट्रो स्टेशन पर किया हंगामा
विज्ञापन
राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर बिना टोकन सफर करना चाहती थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने शराब के नशे में जमकर बवाल मचाया। महिला ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। आरोपी बिना टोकन के मेट्रो में सफर करना चाहती थी। मेट्रो थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
महिला सिपाही मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अप्रैल को वह राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी पर थी। डीएमआरसी और सीआईएसएफ स्टाफ ने बताया कि एक महिला शराब पीकर हंगामा कर रही है। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचीं और महिला का नाम पूछा। महिला ने बताया कि उसका नाम शालू है और वह दिल्ली की रहने वाली है। महिला नशे में धुत थी और बिना टोकन के मेट्रो में सफर करना चाहती थी। महिला सिपाही के समझाने पर आरोपी ने टोकन लेने की बजाय सिपाही के साथ ही मारपीट शुरू कर दी।