फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman assaults two policemen

Faridabad News: महिला ने दो पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट

Wed, 01 Oct 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman assaults two policemen
पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कुम्हार वाड़ा में रहने वाली महिला ने ईआरवी दुर्गा शक्ति पुलिस टीम में तैनात महिला पुलिसकर्मी और एक सिपाही के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला ने दोनों को काट लिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।
थाना सिटी पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। ईआरवी की दुर्गा शक्ति पीसीआर पर तैनात एएसआई नेपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को डायल 112 पर कुम्हार वाड़ा में रहने वाली शशि ने सूचना दी कि उसके मकान पर उसके ननदोई ने ताला लगा दिया है। सूचना पर पुलिस की ईआरवी टीम मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस टीम को देखते ही महिला शशि ने चिल्लाना शुरू कर दिया और उसके मकान का ताला तोड़ने को कहने लगी। जिस पर पुलिस ने कहा कि मकान मालिक रमन कुमार मौके पर नहीं है। इसलिए वह मकान का ताला नहीं तोड़ सकते। उसी बात पर महिला गुस्सा हो गई और महिला पुलिसकर्मी पूजा का गिरेबान पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

दूसरे सिपाही कुलदीप ने महिला पुलिसकर्मी पूजा का बीचबचाव किया। तभी आरोपी महिला ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए उसे काट खाया। वहीं महिला पुलिसकर्मी पूजा को भी काट लिया। जैसे तैसे करके महिला को दोनों पुलिसकर्मी ने गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी महिला शशि के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने और मारपीट करने पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed