फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman arrested red-handed in Gurugram for swindling 90 lakh after striking up an online friendship

हनीट्रैप में फंसा युवक: झूठे दुष्कर्म केस की धमकी देकर 90 लाख वसूले, कॉफी हाउस में रंगे हाथों पकड़ी गई महिला

Tue, 06 Oct 2026 05:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 Oct 2026 05:10 PM IST
सार

गुरुग्राम में हनीट्रैप का एक मामला सामने आया है। जहां डेटिंग एप से दोस्ती कर एक महिला ने युवक को ब्लैकमेल कर करीब 90 लाख रुपये वसूले। महिला झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देती थी। कॉफी हाउस पहुंची महिला को सदर थाना पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा।

विज्ञापन
Woman arrested red-handed in Gurugram for swindling 90 lakh after striking up an online friendship
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले ऑनलाइन ऐप के जरिये दोस्ती हुई, फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। आरोप है कि इसी रिश्ते को हथियार बनाकर महिला ने युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर करीब 90 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी 50 हजार रुपये की मांग की। रकम लेने के लिए सेक्टर-47 के कॉफी हाउस पहुंची महिला को सदर थाना पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खाते में मौजूद करीब 95 लाख रुपये भी फ्रीज कराए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर हुई दोस्ती
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता करीब तीन साल पहले ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से आरोपी महिला के संपर्क में आया था। दोनों के बीच ऑनलाइन चैट के बाद मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और मुलाकातें होने लगीं। आरोप है कि बाद में महिला ने शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लगातार पैसों की मांग करने लगी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि महिला उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने ब्लैकमेल कर 90 लाख वसूले
शिकायत के मुताबिक, आरोपी अब तक बैंक लेन-देन और नकद के माध्यम से करीब 90 लाख रुपये ले चुकी थी। इसके बावजूद वह लगातार और रकम की मांग कर रही थी। चार अक्तूबर को शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

पैसे लेने के लिए महिला को बुलाया, रंगेहाथों पकड़ा
पुलिस ने शिकायतकर्ता को आरोपी द्वारा मांगी गई रकम देने के लिए कहा और पूरी कार्रवाई पर निगरानी रखने की योजना बनाई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को सोहना रोड स्थित सेक्टर-47 के कॉफी हाउस में बुलाया था। पुलिस टीम सादे कपड़ों में मौके पर पहुंची और निगरानी शुरू कर दी। जैसे ही महिला ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये नकद लिए, पुलिस ने उसे मौके पर काबू कर लिया। तलाशी के दौरान रकम बरामद हुई। नोटों में कुछ पर पुलिस टीम के पहले से किए गए हस्ताक्षर और शुरुआती अक्षर भी मिले।

आरोपी की पहचान सूर्यदीता दास (24) के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वर्तमान में सुशांत लोक में रह रही थी। उसकी शिक्षा एमबीए बताई गई है। पुलिस पूछताछ में शिकायतकर्ता से करीब 90 लाख रुपये ब्लैकमेलिंग के जरिये लेने की बात सामने आने का दावा किया गया है।

एसीपी क्राइम नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी युवती के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने उसके बैंक खाते में मौजूद करीब 95 लाख रुपये नियमानुसार फ्रीज कराए हैं। मामले में पुलिस लेन-देन और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed