गैर के प्यार में अंधी तीन बेटियों की मां: आशिक संग मिलकर 'सिंदूर' मिटाया, रात एक बजे ऐसे छीनी विजय से सांसें
एक दिसंबर की रात पत्नी रेखा और प्रेमी अब्दुल ने तकिया से मुंह दबाकर विजय को मार दिया है। इस शिकायत पर एसजीएम नगर थाना की पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विस्तार
फरीदाबाद के एसजीएम नगर पुलिस ने चिमनी बाई चौक के पास रहने वाले विजय की हत्या मामले में मृतक की पत्नी रेखा और उसके प्रेमी अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया है। दोनों पर तकिया से मुंह दबाकर एक दिसंबर की रात विजय की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
पति ने कई बार पत्नी को समझाया था
पुलिस चौकी तीन नंबर को मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी बलबीर ने शिकायत देकर बताया था कि उसका छोटा भाई विजय (40) पत्नी रेखा और अपनी तीन बेटियों के साथ चिमनी बाई चौक के पास रहता था। विजय की पत्नी रेखा का मोहम्मद अब्दुल्ला के साथ प्रेम संबंध है। मोहम्मद अब्दुल्ला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। मृतक ने दोनों को कई बार समझाया भी था।
दोनों ने मिलकर विजय का तकिया से दबाया मुंह
एक दिसंबर की रात पत्नी रेखा और प्रेमी अब्दुल ने तकिया से मुंह दबाकर विजय को मार दिया है। इस शिकायत पर एसजीएम नगर थाना की पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया था। जिस मामले में पुलिस चौकी टीम ने आरोपी अब्दुल्ला और रेखा को गिरफ्तार कर लिया है।
विजय ने की थी रेखा की पिटाईो
आरोपी अब्दुल्ला (40) ने पूछताछ में बताया कि वह एक दुकान पर लगभग चार साल से डिलीवरी बॉय का काम कर रहा है। जिसके दौरान पिछले करीब आठ माह से रेखा को जानता है। उसके साथ दोस्ती हो गई। अभी कुछ दिन पहले रेखा ने बताया कि विजय ने उसके साथ मारपीट की है। जिसके बाद दोनों ने विजय को मारने की योजना बनाई। फिर तकिया से विजय का मुंह दबाकर मार दिया। पूछताछ के बाद आरोपी महिला को जेल भेजा दिया गया। जबकि आरोपी अब्दुल्ला को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।