फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Withdrawal of Rs 4 lakh from young man's account by posing as branch manager

Faridabad News: ब्रांच मैनेजर बनकर युवक के खाते से 4 लाख निकाले

Thu, 07 Nov 2024 02:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 4 lakh from young man's account by posing as branch manager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर निवासी एक व्यक्ति से एसबीआई बरेली ब्रांच का मैनेजर बनकर साइबर ठग ने बात की। आरोपियों ने बरेली से शिकायतकर्ता के खाते से रुपये सराय ख्वाजा ब्रांच में ट्रांसफर करने के बहाने डिटेल ले ली। फिर खाते से 4 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को सेक्टर 34 निवासी गिरधारी लाल ने बताया कि वह यूपी बरेली के एसबीआई बैंक मैनेजर को कॉल करने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए ऑनलाइन सर्च किया था। बरेली ब्रांच में इनका बचत खाता है। वहां के खाते में मौजूद राशि को वह फरीदाबाद सराय ख्वाजा ब्रांच के बचत खाते में ट्रांसफर कराना चाह रहे थे। उनको दूसरी ओर कॉल का जवाब नहीं आया। उनको बाद में एक नंबर से कॉल आई। उस कॉल करने वाले ने खुद को बरेली एसबीआई ब्रांच मैनेजर बताया। तो शिकायतकर्ता ने बैलेंस ट्रांसफर को लेकर बात की। फिर पूछा गया कि क्या आप ईमेल पर ये जानकारी चाहते हैं। तो शिकायतकर्ता ने हामी भर दी। फिर आरोपियों ने बैंक खाता नंबर की डिटेल ली। जिसमें वह रुपये ट्रांसफर कराना चाहते हैं। लगभग आधे घंटे बाद सराय ख्वाजा एसबीआई से शिकायतकर्ता को कॉल आई और पूछा गया कि आप अपने खाते से कुछ ट्रांजेक्शन कर रहे हो तो शिकायतकर्ता ने मना कर दिया। तब बताया गया कि 4 लाख रुपये आपके खाते से निकाले जा चुके हैं। उसके बाद पीड़ित ने अपना खाता ब्लॉक करावाया। साइबर हेल्पलाइन पर तुरंत मामले में शिकायत दर्ज करवाई। प्राथमिक जांच के बाद साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed