फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   With the Triple A app, you can book an appointment with a doctor from your home one week in advance

Faridabad News: ट्रिपल ए एप से घर बैठ एक सप्ताह पहले ले सकते हैं डॉक्टर से मिलने का समय

Sat, 26 Jul 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
With the Triple A app, you can book an appointment with a doctor from your home one week in advance
ईएसआईसी में ओपीडी कार्ड काउंटर पर लाइन में लगने की नहीं पड़ेगी जरूरत, प्राथमिकता से बनेगा कार्ड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब बेहतर सुविधा मिलेगी। बीमित व्यक्ति एक सप्ताह पहले डॉक्टर से मिलने का समय व दिन अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। इसके लिए बीमित व्यक्ति को अपने स्मार्टफोन में ट्रिपल ए एप इंस्टॉल करना होगा। यह सुविधा लेने वाले मरीजों को ओपीडी कार्ड काउंटर पर जाकर लाइन में लगने की भी आवश्यकता नहीं है क्योंकि ट्रिपल ए से अपॉइंटमेंट लेने वाले मरीज का प्राथमिकता के तौर पर पहले कार्ड बनाया जाता है।

मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डीन डॉक्टर अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मरीजों को ओपीडी में दिखाने के लिए सुबह समय से पहले आकर लाइन में लगकर ओपीडी कार्ड बनवाना पड़ता है। उनको काफी परेशानी होती है। उसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की ओर से ट्रिपल ए एप की सुविधा को शुरू किया गया है। यह सुविधा काफी समय से शुरू है लेकिन मरीजों को इसके बारे में जानकारी नहीं होने के चलते वह इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले एप के जरिए दो या तीन दिन पहले ही डॉक्टर से मिलने का समय व दिन चुन सकते थे।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले ले सकते है अपॉइंटमेंट
उन्होंने बताया कि अब यह सुविधा बढ़ाकर एक सप्ताह कर दी गई है। इस सुविधा के अनुसार जिस भी व्यक्ति को डॉक्टर से मिलना है। वह अपनी सुविधा के अनुसार डॉक्टर का नाम और समय चुन सकते हैं। उसके बाद वह उस दिन जाकर ओपीडी कार्ड काउंटर पर अपॉइंटमेंट को दिखाकर कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रिपल ए एप से अपॉइंटमेंट लेने वाले मरीजों को ओपीडी कार्ड की लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती है। उनका ओपीडी कार्ड बिना लाइन के प्राथमिक के तौर पर बनाया जाता है। साथ ही उन मरीजों का उपचार मिलने के बाद उनके लिए अलग से दवा काउंटर भी बनाया गया है ताकि वह बिना लाइन में लगे आसानी से दवा ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज आते हैं 300 से अधिक मरीज
उन्होंने बताया कि एप के जरिए 300 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं, लेकिन यह संख्या आम ओपीडी के मुकाबले काफी कम है। उनकी ओपीडी में हर रोज 3000 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। उनकी टीम समय समय पर मरीजों को जागरूक करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed