फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Winners of the World Yogasana Championship met the Chief Minister.

Faridabad News: मुख्यमंत्री से मिले विश्व योगासन चैंपियनशिप के विजेता

Thu, 18 Jun 2026 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Winners of the World Yogasana Championship met the Chief Minister.
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व भारतीय टीम में 11 खिलाड़ियों ने किया,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के हरियाणा के विजेता खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। भारतीय टीम में शामिल हरियाणा के 11 खिलाड़ियों के इस दल का नेतृत्व हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य और योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. युद्धवीर ने किया। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस मुलाकात में फरीदाबाद की प्रतिभावान खिलाड़ी मनीषा भी शामिल रहीं। बता दें कि मनीषा ने योगासन में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। मनीषा की इस ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जयपाल शास्त्री, महासचिव डॉ. अंकुर सिंह और सचिव श्री श्याम कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। पदाधिकारियों ने कहा कि मनीषा ने पूरे फरीदाबाद और हरियाणा को गौरवान्वित किया है। मनीषा की इस सफलता का जश्न मनाने के लिए 20 जून को फरीदाबाद में एक भव्य स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से योगासन को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करने और अन्य खेलों के समान सुविधाएं देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed