{"_id":"6a3448981376f61b0f0c671e","slug":"will-stage-a-sit-in-at-the-health-ministers-residence-if-demands-are-not-met-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72696-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर देंगे धरना
विज्ञापन
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन ने 5 जुलाई को रेवाड़ी में प्रदर्शन का किया ऐलान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी के विरोध में संगठन ने 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के रेवाड़ी स्थित रामपुरा हाउस के बाहर धरना देने का निर्णय लिया है। बीके नागरिक अस्पताल परिसर में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सविता ने की, जबकि पूर्व राज्य प्रधान आशा शर्मा और पूर्व जिला प्रधान जितेंद्र मोर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सचिव श्यामवीर सिंह ने किया। इसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
जिला सचिव श्यामवीर सिंह ने कहा कि संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाता आ रहा है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के उदासीन रवैये के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि फरीदाबाद जिले के सभी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी 5 जुलाई को होने वाले रोष प्रदर्शन में शत-प्रतिशत भागीदारी करेंगे। संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली, समान काम-समान वेतन, रिक्त पदों पर भर्ती, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों को दूर करने, स्थानांतरण नीति लागू करने तथा विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी सहित कई मांगें सरकार के समक्ष रखी हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत महिला कर्मचारियों को नियमित करने, सेवा नियमों के अनुसार वेतनमान देने, लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान करने और सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। संगठन के नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।