फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Will get rid of vehicles parked on the highway

Faridabad News: हाईवे पर खड़े होने वाले वाहनों से मिलेगा छुटकारा

Sat, 23 Nov 2024 01:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Will get rid of vehicles parked on the highway
बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे बनाई जा रही है पार्किंग, रेहड़ी-पटरी वालों को भी दी जाएगी जगह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टोल वसूलने के बाद भी लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। अब इस समस्या को दूर करने के लिए बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग बनाई जा रही है। इसके बनने के बाद नेशनल हाईवे पर जगह-जगह खड़े होने वाले वाहन व ऑटो फ्लाईओवर के नीचे खड़े हो सकेंगे। साथ ही, फुटपाथ पर रेहड़ी पटरी लगाने वाले लोगों को भी जगह दी जाएगी। यह कार्य फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से एनओसी लेने के बाद कार्य शुरू कर दिया है।


नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जमीन अधिकारियों की अनदेखी के चलते पूरी तरह बदहाल हो गई है। इस खाली जमीन को सुरक्षित रखने के लिए कुछ समय पहले लाखों रुपये खर्च करके लोहे की ग्रिल लगाई गई थी लेकिन उन ग्रिल को भी कोई चोरी करके ले गया। फ्लाई ओवर के नीचे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इस सभी समस्याओं को दूर करने के लिए फ्लाईओवर के नीचे खाली जमीन को विकसित करने के लिए एफएमडीए ने एनओसी मांगी थी। जोकि उनको मिल गई। वहीं दूसरी ओर रेहड़ी पटरी वाले लोग नेशनल हाईवे पर पुल के नीचे व साइड में रेहड़ियों को लगा देते हैं। जिससे लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। समस्या को देखते हुए अब नेशनल हाईवे पर बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे एफएमडीए की ओर से पार्किंग बनाई जा रही है। जिसको लेकर खुदाई का कार्य पूरा हो गया है वहीं अब एफएमडीए की ओर से मिट्टी को संतुलित करने के बाद इंटरलॉकिंग टाइल्स को लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। यह कार्य पूरा होने के बाद पार्किंग बना दी जाएगी। अभी दो जगहों पर पार्किंग बनकर तैयार हो चुकी हैं। वहीं, अन्य जगहों पर बनाई जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के रखरखाव प्रभारी अर्चित और कंट्रोल रूम ऑफिसर रमेश ने बताया कि एफएमडीए को एनओसी दे दी है। अब वह इंटरलॉकिंग टाइल्स को लगाकर पार्किंग को बना रहा है। जिसका कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। उसके बाद बल्लभगढ़ आने वाले लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed