फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Will be able to vote even without identity card

Faridabad News: पहचान पत्र के बिना भी कर सकेंगे मतदान

Thu, 23 May 2024 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Will be able to vote even without identity card
मतदात पहचान पत्र सहित 12 दस्तावेजों की निर्वाचन आयोग ने जारी की सूची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मतदाता पहचान पत्र न होने पर भी लोग वोट दे सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित अन्य 12 दस्तावेजों की सूची जारी की गई है। इन दस्तावेजों के माध्यम से लोग केंद्र पर जाकर मतदान कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पहचान पत्र न होने पर भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। मतदाता पहचान पत्र पर व्यक्ति की फोटो और पते की जानकारी ठीक होनी चाहिए। पहचान पत्र में यदि किसी प्रकार की त्रुटि है तो मतदाता अन्य फोटोयुक्त दस्तावेज अपने साथ जरूर रखें। जिला उपायुक्त ने बताया कि सभी मतदाता दस्तावेज से साथ केंद्र पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आम चुनाव में जिले के सभी व्यक्तियों की भागीदारी अहम है।
विज्ञापन


12 वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची
चुनाव आयोग की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई की ओर से जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज को दिखाकर मतदान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कंपनियों के कर्मचारियों के फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधायकों को जारी सरकारी पहचान पत्र और दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड (यूडीआईडी) कार्ड से भी मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed