फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wildlife inhabiting the Aravallis is now venturing into inhabited areas.

Faridabad News: अरावली में रह रहे जीव-जंतु अब आबादी में पहुंच रहे

Sat, 03 Oct 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Wildlife inhabiting the Aravallis is now venturing into inhabited areas.
कभी तेंदुआ तो कभी लकड़बग्घा पहुंच रहे, बड़खल झील के पास कोट गांव में दिखा लकड़बग्घा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अरावली क्षेत्र में रहने वाले जंगली जीव-जंतु अब आबादी वाले इलाकों का रुख करने लगे हैं। कभी तेंदुआ तो कभी लकड़बग्घा रिहायशी क्षेत्रों के आसपास दिखाई दे रहा है। ताजा मामला बड़खल झील के पास का है, जहां लकड़बग्घा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, लकड़बग्घा झील के आसपास घूम रहे कुत्तों के पीछे पहुंचा था। इसकी आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें लकड़बग्घा दिखाई दिया। लोगों ने सुरक्षित दूरी से इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले वर्ष भी कोट गांव में लकड़बग्घा दिखाई दिया था। उस समय वह घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ था। डर के कारण ग्रामीणों ने अपने पशुओं को बाहर बांधना बंद कर दिया था और शाम होने से पहले घर पहुंच जाते थे। बड़खल झील अरावली क्षेत्र से सटी हुई है। यहां इन दिनों विकास कार्य भी चल रहे हैं। झील के आसपास सुबह-शाम लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में जंगली जीवों के आबादी के नजदीक पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ रही है। वन्य एवं प्राणी जीव विभाग के इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि लोगों ने इसका वीडियो भेजा था। स्थानीय लोगों को वन्य जीवों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

लगातार सामने आ रहे मामले

जिले में जंगली जीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते अप्रैल में अनंगपुर गांव के रिहायशी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया था। इससे पहले तेंदुआ राजीव कॉलोनी में आ घुसा था। इसके अलावा 12 जनवरी 2011 को खेड़ी गुजरान गांव में एक तेंदुआ आबादी वाले इलाके में घुस आया था और उग्र भीड़ ने उस पर हमला कर उसे मार डाला था। 14 जनवरी 2023 को तेंदुआ राजीव कॉलोनी में घुस आया था। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस महीने सेक्टर-81 स्थित बीपीटीपी पुल के पास सड़क पर अजगर मिला। जुलाई में सेक्टर-81 के पुरी बिजनेस हब की दीवार पर 10 से 12 फुट लंबा अजगर दिखा। अगस्त में मेवला महाराजपुर की झुग्गी में भी अजगर निकलने का मामला आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed