फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Players prepared for the National Yogasana Competition.

Faridabad News: राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने की तैयारी

Sat, 03 Oct 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Players prepared for the National Yogasana Competition.
फरीदाबाद। 51वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन फरीदाबाद की ओर से सेक्टर-9 स्थित डीसी मॉडल स्कूल में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 3 से 6 अक्तूबर तक जयपुर, राजस्थान में होगी।
विज्ञापन


इसका नेतृत्व हरियाणा स्पोर्ट्स योगासन एसोसिएशन (एचएसवाईए) के सचिव अरिंदम मित्रा ने किया। उनके साथ प्रशिक्षक रंजन पांडे, गीतांशु, ऋषिकांत और कुणाल ने खिलाड़ियों को योगासन की विभिन्न तकनीकों और प्रतियोगिता की तैयारी के बारे में प्रशिक्षण दिया। शिविर में खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास के साथ शारीरिक संतुलन, लचीलापन और प्रदर्शन क्षमता में सुधार पर ध्यान दिया।
विज्ञापन


समापन अवसर पर लेबर कमिश्नर एवं एचएसवाईए के आगामी अध्यक्ष नवीन शर्मा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed