फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 million spent, yet the high-tech library has not started.

Faridabad News: पांच करोड़ खर्च, फिर भी शुरू नहीं हुई हाईटेक लाइब्रेरी

Sat, 03 Oct 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
50 million spent, yet the high-tech library has not started.
सेक्टर-12 में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए नहीं मिल रही सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं देने के उद्देश्य से सेक्टर-12 टाउन पार्क में बनाई गई हाईटेक लाइब्रेरी अब तक शुरू नहीं हो सकी है। करीब 5.84 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस भवन का दिसंबर 2025 में उद्घाटन हो चुका है, लेकिन यहां पढ़ाई शुरू होने का इंतजार है। लाइब्रेरी के संचालन की जिम्मेदारी तय नहीं होने से विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में बनाई गई इस लाइब्रेरी में एक समय में करीब 200 विद्यार्थी बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। यहां रीडिंग हॉल, ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर, ग्रुप डिस्कशन रूम और मल्टीमीडिया रूम जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की योजना थी। हालांकि, अभी कंप्यूटर चलाने के लिए ऑपरेटर और लाइब्रेरी के संचालन के लिए जरूरी स्टाफ नियुक्त नहीं किया गया है। किताबों के रैक भी खाली हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग को सौंपने पर फैसला नहीं

लाइब्रेरी का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने कराया है। प्राधिकरण भवन को जिला प्रशासन को सौंपने के लिए तैयार है। हालांकि, अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि लाइब्रेरी का संचालन शिक्षा विभाग करेगा या किसी अन्य विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। एचएसवीपी के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल भवन की देखरेख उनके पास है, जबकि लाइब्रेरियन, किताबों और संचालन की व्यवस्था जिला प्रशासन को करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन की जिम्मेदारी तय होने और स्टाफ की नियुक्ति के बाद ही विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी शुरू हो सकेगी। -संदीप दहिया, अधीक्षक अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed