फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wife was not coming from her parental home, young man committed suicide by jumping into Agra canal

Faridabad News: मायके से नहीं आ रही थी पत्नी, युवक ने आगरा नहर में कूदकर की आत्महत्या

Mon, 30 Jun 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Wife was not coming from her parental home, young man committed suicide by jumping into Agra canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव डींग के रहने वाले युवक की पत्नी मायके से सुसराल नहीं आ रही थी। उसी बात से हताहत होकर पति ने आगरा नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। युवक का शव रविवार की दोपहर पलवल हसनपुर के पास नहर में मिला। परिजनों का आरोप है कि युवक की पत्नी पिछले 4 महीने से अपने मायके में रह रही है।
थाना सदर पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव डींग के रहने वाले लायक राम ने बताया कि उनके 27 साल का बेटे सागर की शादी गांव छांयसा की रहने वाली प्रिया के साथ करीब 4 साल पहले हुई थी। उनका 3 साल का एक बच्चा भी है। आरोप है कि होली वाले दिन प्रिया घर पर अकेली थी। तभी उन्होंने पाया कि वहां पर एक आदमी आया , जो कि उनको देखकर वहां से भागना लगा। जिस पर उनको शक हुआ कि उसका किसी ओर के साथ अवैध संबंध है। पति व पत्नी के बीच इस बात को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा न हो उसके चलते वह अपनी बहू प्रिया को खुद उसके मायके गांव छांयसा में छोड़कर आए थे।
विज्ञापन

कुछ समय के बाद बात शांत हो गई तो वह अपने भाई के साथ जाकर बहू को लेने के लिए गए लेकिन सागर के ससुराल वालों ने उसको भेजा नहीं। उन्होंने बताया कि सागर भी कई बार प्रिया को लेने के लिए गया लेकिन वह आई नहीं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी उनका बेटा सागर प्रिया को लेने के लिए ससुराल में गया था। वहां पर उसके साथ कोई घटना घटित हुई। जिसके बारे में सागर ने उनको नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सागर ने किसी के फोन से ससुर नरेश को फोन किया और उससे कहा कि वह आखिरी बार बच्चे से बात करवा दे। अगर बात नहीं करवाई तो वह जान दे देगा। जिस पर ससुर ने कहा कि जो करना है वह कर लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed