फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   widow women ask for police help

विधवा महिला ने मांगी पुलिस से मदद, मुझे मेरे बेटे से बचा लो

Wed, 02 Sep 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
widow women ask for police help
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 में एक बेटे के डर से सहमी विधवा मां ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मां ने कहा है कि साहब मेरे बेटे से मुझे खतरा है, मुझे बचा लो। पुलिस ने महिला से शिकायत लिखवाई और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मामले के जांच अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि विधवा महिला ऊषा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका 25 साल का बेटा शशिकांत गलत संगत में पड़ गया है। वह रोज शराब पीने लगा है। आए दिन घर में शोरशराबा व मारपीट करता है। शराब के लिए पैसे मांगता है। पैसे न देने पर मारपीट व गाली-गलौज करता है। मंगलवार को भी उसने घर में बेसिन व फ्रीज तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपी शराब की बोतल फेंक कर वहां से भागने लगा। इसे पुलिसकर्मियों ने कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed