फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Why has the police-administration given permission to shoot cow protectors: Siyanand

पुलिस-प्रशासन ने गोरक्षकों को क्यों दे रखी है गोली मारने की छूट : सियानंद

Wed, 04 Sep 2024 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 04 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Why has the police-administration given permission to shoot cow protectors: Siyanand
- पिता ने कहा, गोतस्करों की आड़ में साजिश के तहत आर्यन को ले जाकर की गई हत्या, सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन

- कहा, कार सवार पांच लोगों में से केवल एक को ही लगी दो गोली
संदीप वर्मा
फरीदाबाद। कथित गोरक्षकों की गोली से मारे गए आर्यन मिश्रा के माता-पिता और भाई बुधवार को अपने बेटे की आत्मा की शांति के 11वें दिन ब्राह्मणों को भोजन कराया। छोटे बेटे आर्यन की असामायिक मौत से टूट चुके पिता सियानंद मिश्रा ने सरकार, पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाया कि किसने इन कथित गोरक्षकों को छू दे रखी है जो 30 किलोमीटर पीछा करते हुए गोली चलाकर लोगों की हत्या कर देते हैं। घर के सबसे छोटे और लाडले बेटे आर्यन की बात करके सियानंद और उनकी पत्नी की आंखें बार-बार भर आती हैं। इस दौरान सियानंद ने साजिश की तरफ इशारा करते हुए अपने मकान मालिक के परिवार पर भी आरोप लगाया कि कार में बैठे पांच लोगों में से केवल एक युवक को दो बार गलती से कैसे गोली लग सकती है। उन्होंने आरोपियों को फांसी की मांग रखी है। बुधवार तक इस मामले ने तूल पकड़ रखा है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस पर ट्विट किया है। आज आर्यन के घर सीपीआई नेता वृंदा करात भी पहुंचेंगी।
कार में पांच लोगों में एक को ही कैसे मारी दो गोलियां
सियानंद ने बताया कि रात करीब 1.15 पर आर्यन के पास कॉल आया था। इस दौरान आर्यन पांच मिनट में आने को कहकर बिना मोबाइल लिए ही चला गया था। इस दौरान डस्टर कार को हर्षित चला रहा था। पीछे सैंकी, सैंकी-हर्षित की मां सुजाता गुलाटी, पड़ोसी कृति शर्मा थे। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी रात को क्यों आर्यन को ले गए। सेक्टर-21बी से कार भगाकर पलवल के गदपुरी ले जाते समय यदि गोरक्षक उनपर गोलियां चला रहे थे तो 112 नंबर पर एक भी कॉल क्यों नहीं की गई। गदपुरी टोल के आगे यदि आर्यन को गोली लग गई थी तो चारों लोग बाहर भी निकल आए और आर्यन कार में लुढ़का पड़ा था। ऐसे में भी गोरक्षक दोबारा उनके बेटे के कंधे पर गोली मारेंगे। गोली चलाने और आरोपियों के फरार होने तक कुल वाक्या 2.48 मिनट से लेकर 3.05 के बीच रहा है। उन्होंने इस सबके पीछे बहुत बड़ी साजिश बताते हुए कार सवार सभी लोगों की गिरफ्तारी की मांग रखी है।
विज्ञापन

पहली गोली से ब्रेन डेड होकर डैश बोर्ड पर लुढ़का था आर्यन, फिर भी मार दी दूसरी गोली
पिता सियानंद ने बताया कि डॉक्टर से बातचीत में पता चला कि पहली गोली सिर पर लगने के बाद वह ब्रेन डेड की स्थिति में पहुंच गया होगा। इस दौरान वह डैश बोर्ड पर लुढ़क गया था। आर्यन को गोली लगने के बाद सभी कार से बाहर आ गए। ऐसे में आरोपी अनिल कौशिक ने उसके पास आकर कंधे पर गोली मार दी। इस दौरान किसी भी कार सवार से कोई भी मारपीट तक नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंकी पर हथियार रखने और बेचने का लगाया आरोप, हत्या के प्रयास में है मामला दर्ज
सियानंद ने आरोप लगाया कि सैंकी छत पर हथियार छिपाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह हथियार भी बेचता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सैंकी, हर्षित और उनका पूरा परिवार कोई काम नहीं करता था। ऐसे में घर खर्च चलाने और डस्टर जैसी गाड़ी मेंटेंन करने के लिए वह पैसे कहां से लाते थे।
मकान मालिक गुलाटी को दे रखे 4.15 लाख रुपये मांग रहे थे सियानंद
आर्यन जिस मकान की तीसरी मंजिल में रहता था। पिता सियानंद ने मकान मालिक गुलाटी परिवार को एक वर्ष पहले 4.15 लाख रुपये दे रखे थे। सियानंद बताते हैं कि पिछले छह माह से उन्होंने अपने पैसे मांगना शुरू कर दिया था। हर बार घर की माली हालत खराब होने का झांसा देकर उनको टरका दिया जाता था। इसके अलावा प्रत्येक माह कमेटी (कुछ लोग मिलकर प्रत्येक माह पैसे इकट्ठे करते हैं) के नाम पर आर्यन से भी करीब 25000 रुपये ले रखे थे।
मां ने कहा मुसलमान हो या हिंदू बेटा तो सभी का प्यारा होता है
पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी अनिल के गोतस्कर मुस्लिम समझकर गोली चलाने के कबूलनामे पर आर्यन की मां ने कहा कि चाहे हिंदू हो या मुसलमान बेटे तो सभी के प्यारे होते हैं। बार-बार रुंधे हुए गले से आर्यन का नाम लेकर रोती हुई वह आर्यन के हत्यारोपियों को फांसी देने की बात कह रही थीं।
मैंने पूछा दूसरी गोली क्यों मारी तो नहीं था अनिल के पास जवाब
सियानंद ने बताया कि हत्यारोपी अनिल से मिलने पहुंचे तो उसने गलती से गोली चलाने की माफी मांगी। ऐसे में उन्होंने पूछा कि एक गोली में जब वह डैशबोर्ड पर लुढ़क गया और सभी लोग कार से बाहर आ गए। ऐसे में भी उसने दोबारा से आर्यन के कंधे पर गोली मारी, तो अनिल के पास इसका कोई जवाब नहीं था।

राहुल गांधी और रविश कुमार ने भी उठाया मुद्दा
लाखों की संख्या में फालोवर्स वाले यूट्यूबर रविश कुमार ने इस मुद्दे को उठाया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसे समाज में नफरत फैलाने वाला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed