फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wheat procurement: Message sent to 86 farmers, 17 crops ready

गेहूं की खरीद : 86 किसानों के पास पहुंचा संदेश, 17 की फसल तैयार

Fri, 02 Apr 2021 05:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement: Message sent to 86 farmers, 17 crops ready
बल्लभगढ़। अनाज मंडियों में गेहूं की पहली आवक शुक्रवार से शुरू हो गई है। जिले की छह मंडियों के लगभग 86 किसानों के पास पंचकुला से संदेश पहुंच गए हैं। लेकिन इनमें से मात्र 17 किसानों के पास ही गेहूं की फसल तैयार बताई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहना मंडी के करीब 24 किसान तो बल्लभगढ़ मंडी के करीब 41 किसानों के पास संदेश, जबकि ओल्ड फरीदाबाद और एनआईटी मंडी में तीन-तीन किसानों को संदेश दिया गया। वहीं तिगांव मंडी के करीब 15 किसानों के पास संदेश पहुंचा है। देर शाम तक जिन किसानों की फसल तैयार थी, वे अपने आढ़ती के पास पहुंचे। लेकिन कुछ किसानों की फसल तैयार नहीं होने के कारण व्यवस्था बिगड़ गई। साथ ही कुछ किसान संदेश देरी से आने के कारण मंडी पहुंचने में असमर्थ रहे।
विज्ञापन

वहीं, फतेहपुर मंडी के आढ़तियों ने अपने किसानों को शनिवार को बुलाया है। वहीं, कुछ आढ़तियों ने अपने किसानों से सोमवार को गेहूं लाने की बात कही है। ओल्ड एवं एनआईटी मंडी के सचिव विपिन रावत का कहना है कि मंडी में गेहूं खरीद को लेकर तमाम तैयारी पूरी है। जैसे ही गेहूं मंडी में आता है तो उसको एमएसपी पर खरीद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed