फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wheat is not being lifted from the market even after purchase

Faridabad News: खरीद के बाद भी मंडी से नहीं उठ रहा गेहूं

Wed, 10 Apr 2024 11:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 10 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wheat is not being lifted from the market even after purchase
- 10 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी, मंडियों में लगा गेहूं का ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिले की चार मंडियों में सरकारी गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। अब तक जिले में करीब 10 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। दूसरी ओर मंडियों में गेहूं का उठान न होने से वहीं पड़ा है।

बल्लभगढ़ अनाज मंडी मार्केट के सचिव इंद्रा पाल ने बताया कि उनकी मंडी में हर रोज 10 से 12 किसान ट्रॉली से गेहूं लेकर आ रहे हैं। जिनकी खरीद नमी की जांच करने के बाद की जाती है। अब तक जिले में करीब 10 हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि खरीद तो हो रही है लेकिन ट्रांसपोर्टर की ओर से उठान नहीं हो रहा है। इसकी वजह से मंडी में गेहूं का ढेर लगा हुआ है। अभी गेहूं की मात्रा कम है लेकिन आने वाले 10 दिनों के अंदर यह मात्रा बढ़ाकर 10 गुना हो जाएगी। इसके बाद मंडी में गेहूं को रखने की जगह नहीं रहेगी।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार मोहना मंडी से पांच हजार क्विंटल, ओल्ड फरीदाबाद में 152 क्विंटल, तिगांव में 1300 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसके अलावा अभी फतेहपुर बिल्लौच और डबुआ में खरीद शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
फसल की खरीदारी के चलते किसानों को कोई परेशानी नहीं रही है। ट्रांसपोर्टर का टेंडर करके मंजूरी के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद उठान भी शुरू कर दिया जाएगा।
- सीमा शर्मा, गेहूं की सरकारी खरीद नोडल अधिकारी व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed