फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wheat Crop Faces Crisis Due to Continuous Rains in Nuh

Faridabad News: नूंह में लगातार हो रही बारिश से गेहूं की फसल पर संकट

Thu, 02 Apr 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Wheat Crop Faces Crisis Due to Continuous Rains in Nuh
-खेतों में कटी पड़ी है गेहूं की फसल, किसानों को भारी नुकसान की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस समय किसान गेहूं की फसल की कटाई में जुटे हुए हैं, लेकिन मौसम के खराब मिजाज के चलते उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। अधिकांश खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल पड़ी हुई है, जो लगातार बारिश से भीग चुकी है।
किसानों का कहना है कि खड़ी फसल की अपेक्षा कटी हुई फसल को बारिश से अधिक नुकसान होता है। खेतों में पड़ी फसल पानी सोख लेती है, जिससे गेहूं के दाने खराब हो जाते हैं और उनकी गुणवत्ता प्रभावित होती है। इससे मंडियों में फसल का उचित दाम मिलना भी मुश्किल हो सकता है।किसान अब्दुल हमीद, अंसार, सोकीन, रफीक, रशीद, वाहिद और वकील सहित अन्य किसानों ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले हल्की बारिश से ही नुकसान की आशंका थी, लेकिन अब लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो नूंह में 04 मिमी, तावडू में 16 मिमी, पुन्हाना में 15 मिमी, फिरोजपुर झिरका में 02 मिमी और नगीना में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में फसलों पर असर पड़ा है। किसानों ने प्रशासन से फसल के नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही मौसम विभाग से सटीक पूर्वानुमान देने की भी अपील की है, ताकि किसान समय रहते अपनी फसल को सुरक्षित कर सकें। वहीं, क्षेत्र के कई स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है, जिससे फसल को और अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed