फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Welcoming the New Year with joy and enthusiasm

Faridabad News: उमंग और उत्साह के साथ नए साल का स्वागत

Thu, 01 Jan 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Welcoming the New Year with joy and enthusiasm
चारों तरफ दिखा जश्न का माहौल, क्लब-पब, मॉल, सोसाइटी, मंदिरों और फार्म हाउस में देर रात तक चला उत्सव
विज्ञापन

पुलिस की कड़ी निगरानी में नहीं हुई कोई बड़ी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में नववर्ष 2026 का स्वागत पूरे उल्लास, उमंग और सुरक्षा के माहौल में किया गया। 31 दिसंबर की रात शहर के क्लबों, पबों, मॉल्स, होटल, सोसाइटी, फार्म हाउस और धार्मिक स्थलों पर देर रात तक जश्न चलता रहा। डीजे की धुनों, रंगीन लाइटों और आतिशबाजी के बीच लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर फरीदाबाद पुलिस की सख्त व्यवस्था के चलते हुड़दंग और कानून व्यवस्था भंग करने की किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली।
नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन ने जो रणनीति तैयार की थी, वह जमीनी स्तर पर पूरी तरह प्रभावी दिखाई दी। शहर भर में 60 से अधिक नाकों और 18 ड्रंकन ड्राइव चेकिंग पॉइंट्स पर पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। दिल्ली, गुरुग्राम और पलवल से सटे बॉर्डर के 9 स्थानों पर भी नाकाबंदी रही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ रातभर कार्रवाई होती रही, जिससे सड़कों पर यातायात सुरक्षित रहा।
विज्ञापन

क्लब, पब और मॉल में रहा खास उत्साह
एनआईटी, सेक्टर-12, सेक्टर-15, सेक्टर-21, ग्रेटर फरीदाबाद और सूरजकुंड रोड क्षेत्र में स्थित क्लब और पब में न्यू ईयर पार्टियों की धूम रही। लाइव डीजे, थीम पार्टी और काउंटडाउन के साथ जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, लोगों ने तालियों और शुभकामनाओं के साथ 2026 का स्वागत किया। शहर के प्रमुख मॉल्स क्राउन इंटीरियर्स, क्राउन प्लाजा क्षेत्र, एसआरएस और अन्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी विशेष आयोजन हुए जहां फैमिली के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों और रेस्त्रां में फैमिली डिनर और म्यूजिक नाइट का आयोजन किया गया। पर्यटन निगम के होटल राजहंस और मैगपाई में भी फैमिली आउटिंग और डीजे सेलिब्रेशन देर रात तक चलता रहा।
सोसाइटी और फार्म हाउस में निजी आयोजन
इस बार जश्न केवल सार्वजनिक स्थलों तक सीमित नहीं रहा। शहर की कई पॉश सोसाइटी और हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में भी सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रॉयल हेरिटेज, प्रिंसेस पार्क, पुरी लैवेंडर, डिस्कवरी पार्क, आगमन, पुरी प्राणायाम और ओमेक्स जैसी सोसाइटी में डीजे, खान-पान और बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था रही। कई जगहों पर आधी रात के बाद भी लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते नजर आए।
फार्म हाउस क्षेत्रों में भी युवाओं और परिवारों ने सीमित संख्या में निजी पार्टियां आयोजित कीं। पुलिस की निगरानी और निर्धारित समय सीमा के चलते अधिकांश आयोजनों में नियमों का पालन किया गया।
मंदिरों में भक्ति के साथ नववर्ष का स्वागत
नए साल के स्वागत में धार्मिक आस्था भी पीछे नहीं रही। शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ और आरती का आयोजन किया गया। एनआईटी स्थित वैष्णो देवी मंदिर, पांच नंबर स्थित बांके बिहारी मंदिर, सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम और खाटू श्याम मंदिर रात के समय लाइटों से जगमगाते नजर आए। कई श्रद्धालु देर रात मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे और नए साल की शुरुआत शांति और श्रद्धा के साथ की।

पुलिस की मुस्तैदी से रहा सुरक्षित माहौल
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर 1500 से अधिक पुलिसकर्मी रातभर फील्ड में तैनात रहे। ईआरवी और राइडर टीमों ने लगातार गश्त की। सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ड्रिंक एंड ड्राइव और हुड़दंगबाजी के मामलों में चालान व कानूनी कार्रवाई की गई, जिससे लोगों में अनुशासन बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed