फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Weekly insulin to bring major relief to diabetes patients.

Faridabad News: साप्ताहिक इंसुलिन से डायबिटीज मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Fri, 17 Jul 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Weekly insulin to bring major relief to diabetes patients.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। डायबिटीज के मरीजों के लिए साप्ताहिक बेसल इंसुलिन का विकल्प उपचार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इसके आने से कई मरीजों को रोजाना इंसुलिन इंजेक्शन लगाने की बजाय सप्ताह में केवल एक बार इंजेक्शन लगवाना होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे मरीजों के लिए उपचार का पालन करना आसान होगा और ब्लड शुगर नियंत्रण भी बेहतर हो सकता है।

दरअसल हाल ही में नॉर्वे की एक दवा कंपनी नोवो नॉर्डिक्स ने देश में पहली बेसल इंसुलिन अविक्ली (इंसुलिन आइकोडेक) लॉन्च की है। इसके बाद से जिले के चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


एकॉर्ड अस्पताल के हृदय रोग विभाग के चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता ने बताया कि मधुमेह केवल शुगर बढ़ने की बीमारी नहीं है, बल्कि इसका असर हृदय, किडनी, आंखों और नसों पर भी पड़ता है। लंबे समय तक अनियंत्रित शुगर रहने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेल्योर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए समय पर और नियमित उपचार बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सप्ताह में एक बार लगने वाली बेसल इंसुलिन उन मरीजों के लिए अधिक लाभकारी हो सकती है, जिन्हें रोजाना इंजेक्शन लेने में परेशानी होती है या जो अक्सर डोज लेना भूल जाते हैं। हालांकि यह सभी मरीजों के लिए उपयुक्त नहीं है। इंसुलिन का चयन मरीज की उम्र, बीमारी की स्थिति और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखकर विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह पर ही किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed