फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wedding guests beat up bride's party for playing DJ, seven injured

Faridabad News: डीजे बजाने को लेकर बरातियों ने वधू पक्ष को पीटा, सात घायल

Sun, 03 Mar 2024 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Wedding guests beat up bride's party for playing DJ, seven injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाना इलाके के विजय नगर में आयोजित शादी समारोह में शनिवार रात डीजे बजाने को लेकर बाराती और वधू पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दूल्हे के रिश्तेदारों ने वधु के चाचा का सिर फोड़ दिया। बीच बचाव में आए वधु के पिता व भाई सहित अन्य को भी चोट आई है। मारपीट से नाराज वधू ने फेरे लेने से मना कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद नाराज वधू पक्ष ने बारात बैरंग वापस लौटा दी और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार को विजय नगर निवासी अतर सिंह की बेटी की शादी का आयोजन घर के पास ही बनी गुलाब सिंह धर्मशाला में किया गया था। बारात यूपी के दयांतपुर गांव से आई थी। धर्मशाला में डीजे पर दोनों पक्षों के लोग डांस कर रहे थे। जयमाला व अन्य रस्मों के लिए वधू पक्ष ने थोडी देर के लिए डीजे बंद करा दिया। आरोप है दूल्हे पंकज का जीजा व उसके दोस्त डीजे पर डांस करने की जिद करने लगे। वधू के चाचा विनोद ने सभी को समझाते हुए जयमाला के बाद डीजे बजाने का आश्वासन दिया। इस बात पर दूल्हे का जीजा व उसके दोस्त नाराज हो गए और गाली गलौज करते हुए विनोद को पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा देख अन्य लोग भी बीच बचाव के लिए आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

झगड़ा बढ़ता देख वधू पक्ष ने जयमाला सहित विवाह की अन्य रस्मों को रोक दिया। आरोप है कि बारातियों ने किसी नुकीली चीज से वार कर चाचा विनोद का सिर फोड़ दिया। बीच बचाव कर रहे दुल्हन के पिता अतर सिंह, मामा गुरशरण, मां लक्ष्मी, भाई बॉबी, रोहित, योगेश व सुनील को भी काफी चोट आई हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत किया। पीड़ितों का कहना है हमलावरों ने शराब पी रखी थी। हमला करने वालों में गांव शेखपुर निवासी मनवीर सिंह, बागपुर निवासी राजेंद्र, रविंद्र, वेदप्रकाश व मुकेश सहित करीब आठ लोग शामिल थे। वधू पक्ष ने फेरे कराने से साफ मना कर दिया और बारात को बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed