{"_id":"6a6e28026a001d884a00d6f9","slug":"weather-takes-a-turn-with-heavy-rain-relief-from-the-heat-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76406-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
फरीदाबाद में हुई हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में शनिवार सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब तीन बजे अचानक शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
करीब एक घंटे तक हुई बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भर गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश थमने के कुछ देर बाद वातावरण में फिर से उमस बढ़ गई, लेकिन दिनभर की तपिश से लोगों को राहत महसूस हुई। बाजारों और सड़कों पर भी बारिश के दौरान लोगों ने भीगते हुए मौसम का आनंद लिया।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद तापमान में कमी आई, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हो गया। विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। साथ ही दिन के दौरान बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश के बाद बढ़ी उमस ने कुछ समय के लिए असहजता भी बढ़ा दी।