फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Weather: Sun's heat reduced due to strong wind, slight relief from heat

मौसम: तेज हवा चलने से सूरज की तपिश कम, गर्मी से हल्की राहत

Thu, 23 May 2024 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Weather: Sun's heat reduced due to strong wind, slight relief from heat
दो डिग्री की गिरावट के साथ 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के मौसम में बृहस्पतिवार को बदलाव देखने को मिला है। तेज हवा चलने से सूरज की तपिश थोड़ी कम हुई, जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह राहत लंबी नहीं रहेगी। शुक्रवार से एक बार फिर तापमान में वृद्धि का दौर शुरू होने की संभावना है।
पिछले एक सप्ताह मौसम पूरी तरह साफ था। अधिकतम तापमान भी 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आस -पास बना रहा। गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से तेज हवाएं चल रही थीं। हवा में गर्माहट ज्यादा नहीं थी। इसके चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। सुबह तेज धूप निकली, लेकिन सूरज की तपिश रोजाना जैसी नहीं थी। दिन में कई बार बादल छाए हुए दिखाई दिए। मौसम परिवर्तनशील बना रहने के चलते बृहस्पतिवार को लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार बृहस्पतिवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री चढ़ने के साथ 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शुक्रवार से एक बार फिर तापमान में वृद्धि होना शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

तेज गर्मी लोगों को बीमार कर रही है। शहरवासी जल जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इनमें डायरिया के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। इससे बचने के लिए धूप में बाहर निकलने से बचें। खूब पेय पदार्थ का सेवन करें। -डॉ. प्रवीण मलिक, फिजिशियन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में किडनी के रोगियों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है क्योंकि गर्मी के कारण शरीर का पानी पसीने के माध्यम से बाहर निकल जाता है, जिससे रोगी की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के लिए 5-6 लीटर पानी जरूर पीएं। -डॉ. जितेंद्र कुमार, किडनी रोग विशेषज्ञ, निजी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed