फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   weather hot

भीषण गर्मी वाला रहेगा अप्रैल, हर दिन चलेगी लू वाली गर्म हवा

Mon, 04 Apr 2022 05:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
weather hot
फरीदाबाद। अप्रैैल शुरू होते ही औद्योगिक नगरी में सूर्य की तपिश ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। इस कारण लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं। चिलचिलाती धूप के कारण सुबह 11 बजे के बाद सड़कों पर कर्फ्यू जैसा असर दिखने लगता है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि पूरे अप्रैल तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। 10 अप्रैल से तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक यानी 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इससे स्थिति और भयावह हो सकती है। फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार भी कम हैं। ऐसे में लोग सावधानी बरतें।
विज्ञापन

लोगों को सोमवार को भी सीजन का सबसे गर्म दिन का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। सबसे अधिक दिक्कतें विद्यार्थियों को हुईं, जो दोपहर में स्कूल से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर की ओर निकले। आलम यह है कि तेज धूप के कारण शहर की सड़कें सुबह 11 बजे बाद सूनसान दिखाई देने पड़ती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी शहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि अभी फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। इसका मुख्य कारण पश्चिम की ओर से करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाएं हैं। इस कारण मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार से शनिवार तक शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और रविवार को अधिकतम 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी में कोशिश करें कि लोग घर से कम ही निकलें। जब निकलें तो सिर पर कपड़ा बांध लें और चेहरे को पूरी तरीके से ढक लें, जिससे धूप की किरणें आपके चेहरे को न झुलसा सकें। साथ ही पूरी बाजू की शर्ट और कपड़े पहनें, जिससे आपकी त्वचा सूरज की तेज किरणों के कारण झुलस न सके। अपने साथ नींबू पानी अवश्य रखें। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed