{"_id":"68c30c1b0ace08907705b8b2","slug":"waterlogging-outside-the-dispensary-near-bhagat-singh-chowk-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51168-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भगत सिंह चौक के पास डिस्पेंसरी के बाहर जलभराव, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भगत सिंह चौक के पास डिस्पेंसरी के बाहर जलभराव, मरीज परेशान
विज्ञापन
- शिकायतों के बावजूद नहीं हो सका समाधान, बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भगत सिंह चौक के पास डिस्पेंसरी के बाहर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, इससे मरीजों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरे रास्ते से होकर मरीजों को दवाइयां लेने अंदर जाना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई हफ्तों से बनी हुई है। गंदा पानी सड़ने लगा है, जिससे चारों ओर दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ा है। मरीजों को संक्रमण और जलजनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। डिस्पेंसरी आने वाले एक बुजुर्ग मरीज ने बताया हर बार पानी में से होकर जाना पड़ता है। छड़ी लेकर चलता हूं, फिसलने का डर बना रहता है। कई बार प्रशासन को शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासियों ने निगम अधिकारियों से जल्द से जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं, लोगों को डर है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियां फैल सकती हैं।