फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waterlogging in many places due to rain, people stuck in traffic jam

Faridabad News: बरसात से जगह-जगह जलभराव, जाम में फंसे लोग

Sun, 29 Jun 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in many places due to rain, people stuck in traffic jam
सड़कों के बीच में पानी के साथ बहने लगा कूड़ा, ओल्ड अंडरपास किया बंद
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शनिवार को तेज बरसात के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। ऐसे में बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। दोपहर में तेज बरसात के बाद प्रमुख सड़कों पर जलभराव के कारण लगे जाम के कारण वाहन चालक भी परेशान नजर आए। जिससे शाम के समय दफ्तर से वापस घर लौटने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के बाद कई जगहों पर कई घंटे तक पानी भरा रहा। जलभराव की सबसे ज्यादा स्थिति सेक्टर- 22 और 23 में डबुआ चौक, पर्वतीय कॉलोनी, संजय कॉलोनी, एनआईटी एक, दो, तीन, चार, पांच में देखने को मिली। इसके साथ ही लोगों के घरों के बाहर पानी भर गया जिस कारण लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। वहीं सड़कों पर जमा कूड़ा बरसात की वजह से सड़कों के बीच बहने लगा।
विज्ञापन


सेक्टर- 22 में रहने वाले राम नरेश ने बताया कि हल्की बरसात में भी सड़क पर पानी भर जाता है। इसको लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की है। लेकिन हमारी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जवाहर कॉलोनी निवासी प्रदीप ने बताया सारन रोड से लेकर डिस्पोजल तक जलभराव की अधिक समस्या है। यह परेशानी वर्षों से बनी हुई है। जिसको लेकर प्रशासन को उचित कदम उठाना चाहिए। यहां से पानी भरने के बाद निकलने वाले वाहन और ऑटो बंद हो जाते हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है।




----


ओल्ड अंडरपास में कई बार हो चुके हैं हादसे


शहर में ओल्ड अंडरपास में अधिक जलभराव होने के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। जिसको लेकर शनिवार को बारिश के कारण ओल्ड अंडरपास बंद कर दिया गया। प्रशासन का मानना है कि कई बार लोगों को मना भी करते हैं। लेकिन लोग बात नहीं मानते हैं। इसके कारण कई लोगों की जान भी गई है। इसी के चलते बरसात के मौसम में जलभराव अधिक होने के कारण प्रशासन सतर्क रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले साल अंडरपास के दोनों तरफ गेट भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed