फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waterlogging in many places due to one hour of rain

एक घंटे की बारिश से कई जगहों पर जलभराव

Fri, 20 Aug 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in many places due to one hour of rain
फरीदाबाद। एक सप्ताह बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं शहर के कई भागों में जलभराव से लोगों को परेेशानी हुई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा होने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रेलवे के अंडरपास में भी पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मौसम बदलना शुरू हो गया और 11 बजे से एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि बारिश से नगर निगम द्वारा जलभराव से निजात दिलाने धुल गए। बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सबसे ज्यादा जल भराव एनआईटी, ओल्ड रेलवे के अंडरपास में पानी जमा हो गया। शहर में कई जगहों पर सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

कहीं झमाझम को तो कहीं हुई हल्की
एनआईटी क्षेत्र समेत हाईवे के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। वहीं डबुआ कॉलोनी, पर्वतिया कालोनी समेत अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई। बारिश होने से जिले का अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 26.3 पर जा पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक बा रिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
नगर निगम और एफएमडीए की ओर से जलभराव को लेकर उपाय किए गए हैं। अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। - यशपाल यादव, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed