{"_id":"6a21b513db665650c408de94","slug":"waterlogging-in-many-areas-after-the-rain-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71608-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव
विज्ञापन
जगह-जगह ट्रैफिक जाम ने लोगों को किया परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बृहस्पतिवार को तेज बरसात के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। दोपहर में तेज बरसात के बाद प्रमुख सड़कों पर जलभराव के कारण लगे ट्रैफिक जाम से वाहन चालक भी परेशान नजर आए।
दोपहर 5 बजे तक धीमी बरसात होती रही, जिससे लोग सड़कों पर कम नजर आए। बरसात के कारण शाम के समय दफ्तर से वापस घर लौटने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की सबसे ज्यादा स्थिति सेक्टर-22 और 23, डबुआ चौक, पर्वतीय कॉलोनी, संजय कॉलोनी, एनआईटी एक, दो, तीन, चार, पांच में देखने को मिली। सेक्टर-22 में रहने वाले सुधीर मिश्रा ने बताया कि हल्की बरसात में भी सड़क पर पानी भर जाता है। रोड किनारे जमा कूड़ा बरसात की वजह से सड़कों पर बहने लगा। इससे लोगों के घरों के आगे गंदगी इकट्ठी हो गई। गलियों में कीचड़ के कारण महिलाओं को बाहर निकलने में परेशानी हुई। इसको लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन हमारी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है। जवाहर कॉलोनी निवासी निम्मी और रंभा ने बताया कि जलभराव की समस्या वर्षों से बनी हुई है, इसको लेकर प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इसके लिए कोई स्थाई समाधान निकालना चाहिए।
जलभराव के चलते यातायात हुआ प्रभावित
बृहस्पतिवार को बरसात के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी भरने से लोगों को काफी समस्या हुई। पानी भरे होने से कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। शाम को दफ्तरों से घर लौटते समय अपने गंतव्य पर पहुंचने वाले लोगों को पानी से निकलकर जाना पड़ा। बारिश के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। ओल्ड अंडरपास, एनएचपीसी और मेलवा महाराजपुर अंडरपास में भी जलभराव हो गया। जलभराव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने बारिश शुरू होते ही ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास को एहतियातन बंद कर दिया। इसके कारण ओल्ड फरीदाबाद और एनआईटी के बीच आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को नीलम चौक मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।