{"_id":"6ace696d50f8311d9c0e32e8","slug":"waterlogging-at-the-entrance-of-r-block-bptp-society-car-stuck-in-a-pothole-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82604-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीपीटीपी सोसाइटी के आर ब्लॉक के प्रवेश द्वार पर भरा पानी, गड्ढे में फंसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीपीटीपी सोसाइटी के आर ब्लॉक के प्रवेश द्वार पर भरा पानी, गड्ढे में फंसी कार
विज्ञापन
जर्जर सड़क के कारण निवासियों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-75 स्थित बीपीटीपी सोसाइटी में बारिश के बाद सड़क की बदहाल स्थिति ने निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को हुई बरसात के बाद मंगलवार को आर ब्लॉक के प्रवेश द्वार पर सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान एक कार गड्ढे में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद चालक कार को बाहर निकाल पाया।
सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। निवासियों के अनुसार, सोमवार को हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया था। आर ब्लॉक के प्रवेश द्वार पर सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी होती है और वाहनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है।
स्थानीय निवासी संजय और पंकज ने बताया कि सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। सड़क की खराब हालत के कारण रोजाना यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को गड्ढे में कार फंसने से काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। इससे लोगों का समय भी बर्बाद हुआ।
विज्ञापन
हर साल 80 हजार रुपये देने का दावा
निवासियों का कहना है कि वे हर साल बिल्डर को करीब 80 हजार रुपये देते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। लोगों को डर है कि गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रवेश द्वार की सड़क ठीक होने से रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।