फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   water supply very poor, people gets angry protest

Faridabad News: शहर में पेयजल संकट से लोग परेशान, वैध रोड पर प्रदर्शन

Thu, 14 Sep 2023 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
water supply very poor, people gets angry protest
फोटो-
विज्ञापन

- लोगों का आरोप एक सप्ताह से कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति है ठप, शिकायत पर नहीं होती सुनवाई
- संजय कॉलोनी में भी पेयजल संकट गहराया, डीसी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में पेयजल संकट को लेकर शहर में हाहाकार शुरू हो गया। पेयजल की समस्या से जूझ रहे पर्वतीया कॉलोनी वैध रोड वासियों ने बुधवार देर रात वैध रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। लोगों का आरोप है कि दोनों की क्षेत्रों में एक-एक सप्ताह से पानी की सप्लाई ठप है।
पर्वतीया कॉलोनी वैद्य रोड क्षेत्र में करीब 10 हजार लोग निवास करते है। कॉलोनी में एक माह से पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि पहले सप्ताह में दो-तीन दिन के अंतराल में नगर निगम की ओर से पानी की आपूर्ति होती थी। इससे कुछ काम चल जाता था। अब समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। पानी नहीं होने के कारण लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए टैंकर चालकों ने पानी के रेट भी बढ़ा दिए हैं। एक सप्ताह पहले एक 10 लीटर की बोतल 10 रुपये की भरते थे। उसके अब 15 रुपये लिए जा रहे हैं। इसी प्रकार एक टैंकर पानी जहां 900 से एक हजार रुपये का आता था। उसके अब 1200 से 1300 रुपये वसूले जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम की ओर से पेयजल आपूर्ति ठप होने के बावजूद उनसे पानी के बिल वसूले जा रहे हैं। जिससे लोगों को पर दोहरी मार पड़ रही है। कॉलोनी में प्रदर्शन के बाद लोगों ने बैठक की ओर आगे की रणनीति तैयार की। लोगों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं तो सड़क पर उतार प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर उर्मिला रावत, रवि अहुजा, सुखविंदर कौर, संजय, अमन नेगी आदि लोग मौजूद रहे। वैध रोड पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। लेकिन, शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन

--
कॉलोनी में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप

सेक्टर 23 संजय कॉलोनी में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने समाजसेवी बेचू गिरी के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया दो विभागों की खींचतान की वजह से कॉलोनीवासी पानी के लिए तरस हैं। नेता और अधिकारी मौन धारण करके बैठे हैं। इसका जवाब चुनाव में नेताओं को दिया जाएगा। भारतीय कम्युनिस्ट के सचिव पार्टी के बेचू गिरी ने बताया कि एक सप्ताह पहले कॉलोनी 48 से 60 घंटे के बाद पानी की आपूर्ति की जा रही थी। अब पांच 5 दिन पर आपूर्ति हो रही है। आरोप लगाया कि पानी की आपूर्ति की यह गड़बड़ी बनावटी है क्योंकि शहर में कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां 24 घंटे और सातों दिन पानी की आपूर्ति होती है। कुछ एरिया वैसे हैं, यहां पर दिन में दो बार पानी की आपूर्ति की जाती है। कहीं-कहीं दिन में एक बार किया जाता है। यदि मान लिया जाए कि सेक्टर 25 वाटर टैंक में समस्या है तो यह खेद की बात हैं कि करीब 20 माह से ज्यादा समय बीतने के बावजूद नगर निगम द्वारा इसका समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed