{"_id":"6ab6c33277deb3cac00d8d6f","slug":"water-supply-to-be-suspended-in-eight-areas-for-two-days-please-make-arrangements-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81015-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आठ क्षेत्रों में दो दिन पानी की आपूर्ति रहेगी बंद, कर लें इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आठ क्षेत्रों में दो दिन पानी की आपूर्ति रहेगी बंद, कर लें इंतजाम
विज्ञापन
30 सितंबर शाम 4 बजे से 2 अक्तूबर शाम 4 बजे तक चलेगा रेनीवेल लाइन नंबर-3 को नई पाइपलाइन से जोड़ने का काम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) मिर्जापुर के पास आगरा नहर किनारे रेनीवेल लाइन नंबर-3 को नई पाइपलाइन से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत 48 घंटे का शटडाउन किया जाएगा। इस दौरान लाइन नंबर-3 से होने वाली पेयजल आपूर्ति 30 सितंबर शाम 4 बजे से 2 अक्तूबर शाम 4 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। इससे एसबीएस सरन तालाब, अग्रवाल कॉलोनी, जनता कॉलोनी, एयरफोर्स स्टेशन, सेक्टर-9, 10, 11 और वाईएमसीए सहित 8 क्षेत्राें में रहने वाले लोगों को दो दिन तक पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। एफएमडीए ने लोगों से शटडाउन शुरू होने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी जमा करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार आगरा नहर की ग्रीन बेल्ट के साथ 900 एमएम व्यास की राइजिंग पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। अब मौजूदा रेनीवेल लाइन को नई पाइपलाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा।
तीन कॉलोनियों में आंशिक आपूर्ति
रेनीवेल लाइन नंबर-6 के माध्यम से एसबीएस परशुराम, पर्वतीय कॉलोनी और डबुआ कॉलोनी में इस अवधि में आंशिक रूप से पानी की आपूर्ति उपलब्ध रहेगी। एफएमडीए के अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन कनेक्शन का काम पूरा होने के बाद रेनीवेल लाइन नंबर-3 की जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जलापूर्ति से संबंधित काम की प्रगति या अन्य जानकारी के लिए एफएमडीए जलापूर्ति के प्रभारी जेई देवेंद्र से मोबाइल नंबर 8053336614 पर संपर्क किया जा सकता है।