फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water supply stopped due to breakage of Rainwell's main pipeline

Faridabad News: रेनीवेल की मुख्य पाइप लाइन टूटने से पेयजल आपूर्ति बंद

Fri, 21 Nov 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Water supply stopped due to breakage of Rainwell's main pipeline
हथीन। यमुना किनारे से आ रही रेनीवेल की मुख्य पाइप लाइन अचानक टूटने से पलवल और नूंह जिलों के 265 गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। हथीन शहर एवं नूंह शहर की पेयजल आपूर्ति भी बंद हो गई है। इस कारण छह लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य पाइप लाइन को जोड़ने का काम तेज कर दिया है। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरेंद्र सिरोहा एवं जूनियर इंजीनियर योगेंद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सांयकाल तक मुख्य पाइप लाइन को जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद नलकूप चलाकर पेयजल सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। मुख्य पाइप लाइन रहीमपुर गांव के निकट से टूटी है। इसको ठीक करने के लिए दिन रात स्टाफ लगा हुआ है। जूनियर इंजीनियर योगेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्य पाइप लाइन से ही दोनों जिलों के गांव जुड़े हुए हैं। मलाई गांव के समाजसेवी मोहम्मद जकरिया ने बताया कि पेयजल सप्लाई न होने से उटावड़ एवं आसपास के दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं। भाजपा हथीन मंडल के महामंत्री सुधीर कुमार आर्य ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर मुख्य पाइप लाइन शीघ्र जोड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed