{"_id":"6956bf61102de6f0b90b31c0","slug":"water-supply-stalled-for-25-days-people-dependent-on-tankers-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59329-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 25 दिन से पानी आपूर्ति ठप, टैंकर पर निर्भर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 25 दिन से पानी आपूर्ति ठप, टैंकर पर निर्भर हुए लोग
विज्ञापन
सेक्टर-48 में एक पॉकेट के लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-48 की एक पॉकेट में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। पिछले करीब 25 दिनों से पानी की नियमित सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सेक्टरवासी मजबूरी में निजी टैंकर मंगवाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं जिस पर हर बार करीब 900 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
सेक्टर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने इस समस्या को लेकर नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी से शिकायत की है। आरडब्ल्यूए प्रधान सरदार खान ने बताया कि सेक्टर में बने पानी के चैंबर की सफाई लगभग दो दशक बाद कराई गई, जो सराहनीय कदम था। हालांकि, सफाई के बाद जब पानी की सप्लाई शुरू की गई तो मोटर खराब हो गई। दो दिन बाद मोटर को ठीक कर दोबारा सप्लाई शुरू कर दी गई, लेकिन इसके बावजूद सेक्टर की एक पॉकेट में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) को भी अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। लगातार पानी न आने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए की शिकायत पर मेयर प्रवीण जोशी ने समस्या का संज्ञान लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। अब सेक्टरवासियों को उम्मीद है कि निगम प्रशासन जल्द ही तकनीकी खामी दूर कर नियमित जलापूर्ति बहाल करेगा।