फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   water supply problem

Faridabad News: सवा दो करोड़ की लागत से सुधरेगी नगीना और पिनगवां के 52 गांवों की पेयजल सप्लाई

Mon, 22 Sep 2025 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
water supply problem
- विभाग ने प्रशासनिक मंजूरी के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा, मंजूरी मिलते ही लगेगा टेंडर
विज्ञापन

दिनेश देशवाल
नूंह। लंबे समय से पेयजल आपूर्ति न होने से परेशान जिले के 52 गांवों को जल्द राहत मिलने वाली है। नगीना व पिनगवां खंड के इन गांवों में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब सवा दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा है। जिसे मंजूरी मिलने के बाद इसका टेंडर आमंत्रित किया जाएगा।
बता दें कि नगीना और पिनगवां क्षेत्र के इन 52 गांवों में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त नहीं है। जिसके कारण ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करते हुए टैंकरों से पानी खरीदना पड़ता है। जो लोग पानी खरीदने में सक्षम हैं, वे तो अपना गुजारा कर रहे है, लेकिन गरीब लोगों के सामने बड़ी समस्या बनी हुई है। ऐसे में वे लोग खारे व गंदे पानी का इस्तेमाल करने पर मजबूर हैं। इन गांवों की पेयजल की समस्या का मुद्दा उपमंडल स्तर से लेकर विधानसभा तक खूब गूंजा है।
विज्ञापन

तीन गांवों में बनेंगे नए बूस्टिंग स्टेशन:
रेनीवेल परियोजना की मढियाकी लाइन से जोड़ते हुए नगीना के प्रतापबास, खान मोहम्मदपुर और हैबतका में बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इन बूस्टिंग स्टेशनों से आसपास के गांवों में छोटे बूस्टिंग स्टेशन बनाकर पानी की सप्लाई की जाएगी। वहीं रनियाला पटाकपुर, रीठट समेत कई दर्जन गांवों में पुरानी व खराब हो चुकी पाइप लाइन को बदलकर नई लाइन बिछाई जाएगी। पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए पंप चेंबर, हौदी, पंपिंग मशीनरी समेत अन्य कार्य करने के लिए विभाग ने दो करोड़ 18 लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजकर मंजूरी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल की गंभीर समस्या नगीना क्षेत्र में बनी हुई है। लोगों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। वहीं पशुओं व घर के अन्य कामों के लिए खारे पानी या फिर जोहड़ के पानी पर निर्भर रहकर गुजारा करना पड़ रहा है। - नितिन दूबे, नगीना।

पानी की सप्लाई न होने के कारण टैंकरों से पानी खरीदना लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है। एक टैंकर 1500 से 2000 रुपये में आता है और मुश्किल से 10 दिन चलता है। - अरुण गौतम पिनगवां।


सरकार जल्द इस योजना को मंजूरी दे, ताकि लोगों को राहत मिल सके। पानी की समस्या एक बड़ी परेशानी है, जिसके लिए लोग बहुत परेशान हो चुके हैं।
-एडवोकेट अजय मित्तल।
नगीना गांव में पेजयल के कारण लोग बहुत परेशान हैं, आने वाले दिनों में इस योजना के पूरे होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। -रजत जैन।
प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेज दिया गया है, जैसे ही मंजूरी मिल जाएगी आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इस योजना से निश्चित तौर पर लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
- रोहित, कार्यकारी अभियंता रेनीवेल परियोजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed