फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water supply in the Dabua area will be affected for 72 hours from August 31 to September 3.

Faridabad News: 31 अगस्त से 3 सितंबर तक डबुआ इलाके में 72 घंटे प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

Thu, 27 Aug 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water supply in the Dabua area will be affected for 72 hours from August 31 to September 3.
एफएमडीए ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से जरूरत के अनुसार पानी जमा करने की अपील की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर के एनआईटी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को तीन दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से रेनीवेल जलापूर्ति लाइन नंबर-3 में लीकेज की मरम्मत के लिए 72 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। यह शटडाउन 31 अगस्त सुबह 11 बजे से 3 सितंबर सुबह 11 बजे तक रहेगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

शटडाउन के दौरान एसबीएस सारन तालाब, अग्रवाल बूस्टर, जनता कॉलोनी और एयर फोर्स स्टेशन क्षेत्रों में जलापूर्ति उपलब्ध नहीं होगी। वहीं एसबीएस परशुराम, पर्वतीय कॉलोनी और डबुआ कॉलोनी में रेनीवेल लाइन नंबर-6 के माध्यम से आंशिक जलापूर्ति जारी रहेगी। एफएमडीए ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे शटडाउन शुरू होने से पहले अपनी जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें। लोगों से पानी का इस्तेमाल भी जरूरत के अनुसार करने का आग्रह किया गया है। अधिकारियों के अनुसार लीकेज की मरम्मत पूरी होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मरम्मत कार्य की प्रगति या जलापूर्ति से जुड़ी जानकारी के लिए एफएमडीए के जेई एवं जलापूर्ति प्रभारी देवेंद्र से मोबाइल नंबर 8053336614 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article