Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water shortage will be resolved in high rise societies of Greater Faridabad.

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद की हाईराइज सोसाइटियों में पानी की किल्लत होगी दूर

Wed, 06 May 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Water shortage will be resolved in high rise societies of Greater Faridabad.
ढूंढ़ी जाएंगी गायब हुईं पाइपलाइनें, लीकेज और कम दबाव की समस्या दूर करने के लिए शुरू हुई परियोजना, छह महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तेजी से फैलते ग्रेटर फरीदाबाद में पानी की किल्लत रोजमर्रा की चुनौती बन चुकी है। खासकर सेक्टर-76, 77 और 78 स्थित सोसाइटियों के हजारों परिवार लंबे समय से कम दबाव, अनियमित सप्लाई और दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इन सेक्टरों में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए पाइपलाइन मरम्मत और जॉइंटिंग की परियोजना शुरू की है। इसमें टूटीं पाइपलाइनें ठीक करने के साथ गायब हो चुकीं पाइपलाइनों को ढूंढ कर मुख्य लाइन से जोड़ा जाएगा।
परियोजना में उन स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां पाइपलाइनें टूट चुकीं हैं या बीच में गायब हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन खामियों के कारण पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाता और बीच रास्ते में ही लीकेज के कारण बर्बाद हो जाता है। मरम्मत और नई कनेक्टिविटी बनने के बाद सप्लाई का दबाव बेहतर होगा और पानी की बर्बादी भी कम होगी।
विज्ञापन


ग्रेटर फरीदाबाद का यह इलाका पिछले दस वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है। सेक्टर-75 से 89 तक हजारों फ्लैट्स और सोसाइटियां बस चुकी हैं लेकिन जलापूर्ति का ढांचा उसी गति से मजबूत नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासियों को अक्सर सुबह-शाम में ही पानी मिलता है। कई बार पाइपलाइन लीकेज के कारण पानी में गंदगी मिल जाती है जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि टूटी या जर्जर पाइपलाइनों के कारण पानी की भारी बर्बादी होने के साथ भूजल पर भी दबाव बढ़ता है। फरीदाबाद पहले ही गिरते भूजल स्तर की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में सप्लाई सिस्टम में सुधार सीधे तौर पर पानी बचाने और भविष्य की जरूरतों को सुरक्षित करने से जुड़ा है।

एचएसवीपी के अनुसार यह काम वार्षिक योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है और इसे छह महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यदि समय पर कार्य पूरा होता है तो गर्मियों के अगले सीजन तक इन सेक्टरों के लोगों को राहत मिल सकती है।


सुधारी जाएगी कनेक्टिविटी

इस परियोजना के तहत सेक्टर-76, 77 और 78 में पूरी जलापूर्ति लाइन की जांच कर जहां-जहां पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हैं, उसे बदला जाएगा और जहां लाइनें अधूरी या गायब हैं वहां नई पाइपलाइनें डालकर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएंगी। इस कार्य को छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है ताकि सप्लाई व्यवस्था को स्थायी रूप से सुधारा जा सके। पाइपलाइन दुरुस्ती के बाद पानी का दबाव बढ़ेगा और अंतिम छोर तक नियमित सप्लाई सुनिश्चित हो सकेगी। लीकेज बंद होने से पानी की बर्बादी रुकेगी और दूषित पानी की शिकायतें कम होंगी।


शहर के लिए क्यों अहम है यह कदम

फरीदाबाद में रोजाना सैकड़ों एमएलडी पानी की सप्लाई होती है लेकिन एक बड़ा हिस्सा लीकेज में बर्बाद हो जाता है। ग्रेटर फरीदाबाद जैसे नए क्षेत्रों में यह समस्या ज्यादा गंभीर है। पाइपलाइन नेटवर्क मजबूत होने से पानी का बेहतर प्रबंधन संभव होगा जिससे भविष्य में बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करना आसान होगा और शहर के संसाधनों पर दबाव कम पड़ेगा।


पेयजल सुविधा को लेकर कई परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द लोगों को इनका लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। - संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एसएचवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed