{"_id":"67439e68172b8da7ca00ddd4","slug":"water-shortage-will-be-removed-in-the-sectors-and-nit-areas-situated-in-the-foothills-of-aravalli-faridabad-news-c-26-1-del1005-33935-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अरावली की तलहटी में बसे सेक्टरों और एनआईटी क्षेत्र में दूर होगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अरावली की तलहटी में बसे सेक्टरों और एनआईटी क्षेत्र में दूर होगी पानी की किल्लत
विज्ञापन
ददसिया गांव में किया जा रहा रेनीवेल का निर्माण, पाइप लाइन डालकर आखिरी छोर तक पानी पहुंचाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के पश्चिमी इलाकों में पानी की किल्लत को दूर करने की दिशा में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ददसिया गांव में यमुना नदी पुश्ता के साथ नए रेनीवेल का निर्माण किया जा रहा है। यहीं से अरावली पहाड़ी की तलहटी में बसे सेक्टरों, कॉलोनियों, सोसाटियों और एनआईटी क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाएगी।
एफएमडीए के अधिकारियों की मानें तो एनआईटी और बड़खल क्षेत्र में पानी की काफी किल्लत रहती है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए अलग से लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए यमुना नदी के बीच नए रेनीवेल का निमार्ण किया जा रहा है। पानी सप्लाई के लिए यहीं से सीधी लाइन डाली जाएगी और शहर के आखिरी छोर तक पानी पहुंचाया जाएगा। ददसिया में चार, मोठूका में तीन, लालपुर, महावतपुर, और अमीपुर में एक-एक रेनीवेल लगाए जाने हैं। लालपुर, ददसिया और महावतपुर में भी रेनीवेल लगाने का काम शुरू हो गया है।
रेनीवेल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बड़खल और एनआईटी क्षेत्र में बूस्टर का निर्माण किया जाएगा। यमुना से सीधे बूस्टर में रेनीवेल का पानी पहुंचेगा। यहां से आगे सप्लाई की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। इन क्षेत्रों में पानी पहुंचाने के लिए 20 से 30 किलोमीटर लाइन भी बिछाई जाएगी। इस परियोजना को पूरा होने में अभी काफी समय लगेगा। फिलहाल शहर में पेजयल किल्लत है। मांग व आपूर्ति में अधिक अंतर होने की वजह से शहर की काफी आबादी टैंकरों के पानी पर निर्भर है। नगर निगम द्वारा टैंकर मुहैया नहीं कराए जाते। लोगों को अपने स्तर पर इंतजाम करना होता है। सबसे अधिक दिक्कत अरावली पहाड़ी के आसपास व एनआईटी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
ददसिया और मोठूका में रेनीवेल का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां से रेनीवेल का पानी पश्चिमी इलाकों में सीधे पहुंचाने की योजना है। ददसिया में बन रहे रेनीवेल से बड़खल और एनआईटी क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाएगी।
-अंकित भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता एफएमडीए।