फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water shortage in D-Block of BPTP Colony; 800 families affected.

Faridabad News: बीपीटीपी कॉलोनी के डी ब्लॉक में पानी की किल्लत, 800 परिवार परेशान

Fri, 10 Jul 2026 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Water shortage in D-Block of BPTP Colony; 800 families affected.
36 घंटे में केवल एक बार ही सप्लाई हो रही, टैंकर मंगाने पड़ रहे
विज्ञापन


बीपीटीपी डी ब्लॉक के लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर- 85 बीपीटीपी कॉलोनी के डी ब्लॉक में पानी की किल्लत से करीब 800 परिवार परेशान हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में 36 घंटे में केवल एक बार पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे लोगों को दैनिक जरूरतें पूरी करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोगों को प्रतिदिन पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। हर वर्ष गर्मियों में पानी की समस्या गंभीर हो जाती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर बीपीटीपी प्रबंधन एफएमडीए से कम पानी मिलने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन


निवासियों के अनुसार, नियमित रखरखाव शुल्क और अन्य चार्ज देने के बावजूद उन्हें पर्याप्त जलापूर्ति जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है। पानी के टैंकरों पर निर्भर रहने से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। महिलाओं को घरेलू कार्य और भोजन बनाने में परेशानी हो रही है, वहीं सुबह के समय टैंकर से पानी भरने में समय भी काफी बर्बाद होता है। लोगों ने प्रशासन, एफएमडीए और बीपीटीपी प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निवासियों से बातचीत

यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से है। अब इसको लेकर अधिक परेशानी हो रही है। प्रतिदिन टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
- ज्ञानिंदर खटाना, आरडब्ल्यूए प्रधान

800 हजार परिवार टैंकर पर निर्भर हैं। हम हजारों रुपये रखरखाव शुल्क के नाम पर दे रहे हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही है।
- राकेश, निवासी



जब भी बिल्डर से इस बारे में बात की जाती है, तो वह एफएमडीए से पानी कम मिल रहा है कहकर पीछे हट जाता है।
- सुमित शर्मा, निवासी



घर में बीमार लोग भी हैं। महिलाएं सुबह बिना पानी के घरेलू कार्य नहीं कर पाती है। रोजाना टैंकर का इंतजार करते हैं।
- सुनील गुलाटी, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed